सरगांव । के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पीपल दा ढाबा में रात्रि करीब 12 बजे दीपक साहू , दीपक शर्मा के मध्य लड़ाई झगड़ा मारपीट की घटना होने पर थाना सरगांव में एफ आई आर की गई। उक्त ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की भी सूचना प्राप्त हुई ।
जहां राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा तहसीलदार अतुल वैष्णव, थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, हल्का पटवारी आर के श्याम, रमेश कौशिक द्वारा जांच की गई। ढाबे में घरेलू सिलेंडर का भी व्यावसायिक प्रयोजन में अवैध रूप से प्रयोग किया जाना पाया गया। ढाबे के आसपास शराब विक्रय, मारपीट झगड़ा लड़ाई की शिकायत तथा अवैधानिक रूप से घरेलू सिलेंडर का प्रयोग पाए जाने पर तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो , नेशनल हाइवे में कोई घटना न हो उस तारतम्य में पीपल दा ढाबा सील किए जाने की कार्यवाही की गई।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
