बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों के दायित्वों की घोषणा की है। इस नियुक्ति में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता शमशेर सिंह (उदय) को जिला सहसंयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से जारी आदेश के अनुसार बेलतरा विधानसभा से अनमोल कुमार झा को जिला संयोजक बनाया गया है, जबकि मस्तूरी विधानसभा से शमशेर सिंह (उदय) और कोटा विधानसभा से संजय सोनी को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शमशेर सिंह (उदय) के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने इन नियुक्तियों के माध्यम से जिले में मीडिया गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रभावी ढंग से मीडिया और आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत करने में योगदान देंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
