मस्तूरी, l विकासखंड मस्तूरी अंतर्गत संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की जीवनदीप समिति की दुसरे चरण का साधारण सभा एवं कार्यकारिणी समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन जनपद पंचायत मस्तूरी के सभा कक्ष में मंगलवार को किया गया।बैठक की अध्यक्षता साधारण सभा के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक श्री दिलीप लहरिया जी ने की। वहीं कार्यकारिणी समिति की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभाग मस्तूरी द्वारा की गई। बैठक में विकासखंड के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं की व्यवस्थाओं, उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यकताओं की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में मरीजों एवं आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ ड्यूटी रोस्टर डिस्प्ले बोर्ड लगाने, अस्पताल परिसर में इंडिकेटर बोर्ड स्थापित करने तथा आवश्यकता अनुसार बड़े आकार की स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव प्रमुख रहा।स्वास्थ्य संस्थाओं में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था NTPC-CSR मद से किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इससे अस्पताल परिसर में रात्रिकालीन आवागमन, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा तथा सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।बैठक में स्वास्थ्य संस्थाओं को अधिक व्यवस्थित, सुविधाजनक एवं जनोपयोगी बनाने तथा मरीजों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता एवं सुगमता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने पर भी चर्चा हुई।जीवनदीप समिति द्वारा पारित प्रस्तावों के क्रियान्वयन से मस्तूरी विकासखंड के स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के साथ आम नागरिकों एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी। साथ ही क्षेत्र के समस्त अस्पतालों में मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का भंडारण भी किया गया है। एंटी स्नेक वेनम तथा एंटी रैबीज वैक्सीन सहित सभी आवश्यक औषधियां समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यकता अनुसार उपलब्ध हैं।
— खंड चिकित्सा अधिकारी, मस्तूरी
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
