मस्तूरी।जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मानिकचौरी में साहू समाज के द्वारा संत कर्म माताजी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें साहू समाज के सभी वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद लखनलाल साहू के द्वारा किया गया, साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रहे। समाज को संबोधित करते हुए मां कर्मा के जीवन परिचय देते हुए समाज के लोगों को सांसद मद से पांच लाख का रंग निर्माण की घोषणा भी किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद लखनलाल साहू,मल्हार मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू, ग्राम सरपंच रामायण प्रसाद साहू, पंचायत सचिव शिवचरण पटेल,महामंत्री रंजीत सिंह,जनपद सदस्य धर्मेंद्र कोशले, रामनारायण भारद्वाज, बिलासपुर साहू समाज के जिला अध्यक्ष यदूराम साहू,ओखर परिक्षेत्र साहू समाज अध्यक्ष चन्द्रभान साहू, उपाध्यक्ष दिलहरण साहू, गीताराम साहू,कोषाध्यक्ष राजकुमार साहू,सचिव राकेश साहू,शिवचरण पटेल,भाजपा नेता केदारनाथ साहू, रामेश्वर साहू समाज के पदाधिकारी एवं साहू समाज के लोग उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
