मस्तूरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मस्तूरी मुख्यालय में ब्लॉक स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तिरंगा यात्रा में मस्तूरी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। हाथों में तिरंगा थामे छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीतों और नारों के साथ पूरे जोश में नजर आए।डीजे की देशभक्ति धुनों पर कदमताल करते हुए प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से पूरे मस्तूरी नगर को गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बच्चों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा ने मस्तूरी में देशप्रेम और उत्साह का अनूठा वातावरण निर्मित कर दिया।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
