मस्तूरी। विकास खण्ड के कौडिया में एक ही प्रांगण में प्राथमिक और मिडिल स्कूल संचालित है, शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल के शिक्षक जायसवाल ने पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है,जब छात्रा ने बैठ कर स्कूल प्रांगण में रो रही थी,तभी वहा पदस्थ शिक्षकों ने पूछा तो अपनी आप बीती बात बताई जिस पर शिक्षको ने मस्तूरी बी ई ओ को सूचना दी जिस पर मस्तूरी बी ई ओ ईश्वर सोनवानी ने मामले को दबाते हुए छेड़खानी करने वाले शिक्षक कैलाश जायसवाल को दूसरे स्कूल बरुआडीह प्राथमिक शाला में अटैच कर दिया है जबकि इस मामले को गंभीरता लेते हुए उच्च अधिकारियों को मामले को संज्ञान दिलाते हुए,उस शिक्षक का थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी,तो उसे सिर्फ अटैच कर जांच के नाम पर खाना पूर्ति कर रहे है, इससे पहले भी इस शिक्षक के ऊपर कार्यवाही कर निलंबन किया जा चुका है,
इस घटना की जानकारी मस्तूरी ब्लॉक खंड शिक्षाआधिकारी ईश्वर प्रसाद सोनवानी से जानकारी लेने पर कहा की घटना घटी है, जांच रिपोर्ट तैयार किया जा चुका है आगे की कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियो को सूचना दे दी गई है, फिलहाल उस शिक्षक को दूसरे जगह अटैच किया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
