मस्तूरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश में होने वाले युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मस्तूरी क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता देवेंद्र कृष्णन ने बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।
देवेंद्र कृष्णन वर्तमान में मस्तूरी जनपद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं तथा युवा कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए वे युवाओं के बीच अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं।
नामांकन दाखिल करने के बाद देवेंद्र कृष्णन ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने, युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने के उद्देश्य से उन्होंने जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है।उनके नामांकन के बाद मस्तूरी सहित बिलासपुर जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। समर्थकों ने विश्वास जताया है कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने का लाभ उन्हें चुनाव में मिल सकता है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
