मस्तूरी। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला बिलासपुर इकाई द्वारा मस्तूरी ब्लॉक (तहसील) में वरिष्ठ, युवा प्रकोष्ठ एवं महिला समिति के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के चुनाव एवं मनोनयन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार 31 मई 2026 को दोपहर 3 बजे से शिव शक्ति मंगलम, मस्तूरी जिला बिलासपुर में आयोजित होगा।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, समाज में एकता एवं जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के विकास के लिए नई दिशा तय करना है। बैठक में समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहभागिता देने की अपील की गई है।
आयोजकों ने कहा कि यह केवल चुनाव नहीं बल्कि समाज की एकता, जागरूकता और भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण अवसर है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा शिक्षा, व्यापार, सामाजिक सम्मान एवं अन्य क्षेत्रों में समाज नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
कार्यक्रम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष माननीय एल.एल. कोशले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आयोजन समिति ने समाजजनों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
