मस्तूरी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अघोषित बिजली कटौती और गहराते जल संकट को लेकर अब जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत के नेतृत्व में 20 अप्रैल को सुबह 11बजे बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।बताया जा रहा है कि मस्तूरी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बिजली संकट के कारण न केवल घरेलू कार्य बाधित हो रहे हैं, बल्कि व्यापार व्यवस्था भी चरमरा गई है।इसी के साथ खारंग जलाशय से पानी नहीं छोड़े जाने के कारण क्षेत्र में जल संकट और भी गंभीर हो गया है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कई ग्राम पंचायत के तालाब सूख जाने के कारण जल स्रोत नीचे चला गया है जिसके कारण पानी की भयंकर समस्या शुरू हो गई है।जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खुटाघाट (खारंग जलाशय) से पानी नहीं छोड़ा गया और बिजली कटौती पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की उदासीनता के कारण आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।20 अप्रैल को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में मांग की जाएगी कि तत्काल प्रभाव से अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए और खारंग जलाशय से पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए, ताकि मस्तूरी क्षेत्र को जल संकट से राहत मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो स्थिति और भी विकट हो सकती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
