मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल..?
बोर खनन 6 अप्रैल से 30 जून तक रोक के आदेश बेअसर, मस्तूरी,पचपेड़ी सहित कई ग्राम पंचायतों में रात के अंधेरे में जारी अवैध गतिविधि।
मस्तूरी । जिले में जल संरक्षण को लेकर कलेक्टर द्वारा 6 अप्रैल से 30 जून तक बोर खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन मस्तूरी तहसील और पचपेड़ी तहसील क्षेत्र में इस आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, कई ग्राम पंचायतों में रात के अंधेरे में बेधड़क अवैध बोर खनन किया जा रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।इस मामले में सबसे बड़ा सवाल मस्तूरी जवाबदार अधिकारियों की कार्यशैली पर उठ रहा है, जिन्हें इस आदेश के पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्र में खुलेआम हो रहे अवैध खनन से यह साफ प्रतीत होता है कि या तो प्रशासन की निगरानी कमजोर है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय भारी मशीनों की आवाजें साफ सुनाई देती हैं, जाकर देखने पर पता चलता है कि बोर का खनन हो रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। इससे यह संदेह भी गहराता जा रहा है कि कहीं न कहीं इस अवैध कारोबार को संरक्षण तो नहीं मिल रहा। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कब तक सख्त कार्रवाई करता है और क्या मस्तूरी जवाबदार अधिकारि इस पर नियंत्रण पाने में सफल हो पाते हैं या नहीं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
