मल्हार। क्षेत्र क्रमांक 17 में लगातार हो रही बिजली कटौती एवं अव्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। भीषण गर्मी और पानी की किल्लत के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।इसी के विरोध में ज्वाला प्रसाद बंजारे, सदस्य जनपद पंचायत मस्तूरी के प्रतिनिधित्व में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे सब स्टेशन मल्हार परिसर में बिजली विभाग के खिलाफ घेराव एवं प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल होंगे।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल होने वाले सरपंचों में हर प्रसाद भारते ग्राम पंचायत डंगनिया, नारायण सोलडे ग्राम पंचायत सरसेनी, केशव साहू ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा, अनिल कुर्रे ग्राम पंचायत कुटेला, संतोष पाटले ग्राम पंचायत विद्याडीह, अश्वनी चंदेल ग्राम पंचायत मटिया, जितेंद्र भास्कर ग्राम पंचायत बकर कुड़ा, दीपक लहरे ग्राम पंचायत बिनैका, अल्का गोविंद कश्यप ग्राम पंचायत जैतपुर, नवीन घोष ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा, गिरिज कुमार ग्राम पंचायत खपरी शामिल हैं।इसके साथ ही उप सरपंचगण घनश्याम प्रजापति ग्राम पंचायत मटिया, राधेश्याम निषाद ग्राम पंचायत सरसेनी, गोपाल जांगड़े ग्राम पंचायत डंगनिया, अनिल जांगड़े ग्राम पंचायत कुटेला भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देंगे।ग्रामीणों का कहना है कि सब स्टेशन मल्हार से संचालित फीडरों में अत्यधिक लोड के कारण बार-बार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रहने की संभावना है, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिलेगी। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
