बिल्हा (बिलासपुर)।सोमवार को बिल्हा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हारडीह में शासकीय प्राथमिक शाला कुंवापाली, शासकीय प्राथमिक शाला खम्हारडीह एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खम्हारडीह के संयुक्त तत्वावधान में भव्य विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रामकुमार कौशिक (जनपद पंचायत अध्यक्ष, बिल्हा) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शेखर पटेल, चंद्रप्रकाश मोनू यादव (अध्यक्ष, भाजयुमो बरतोरी मंडल), कुसुम साहू (अध्यक्ष, महिला मोर्चा), दिनु यादव (सरपंच प्रतिनिधि), दुर्गेश श्रीवास सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरोज मोनू यादव (सरपंच, खम्हारडीह) ने की।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, सरस्वती माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं पालकों का शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पुष्पहार एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. रामकुमार कौशिक ने अपने उद्बोधन में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राशन कार्ड हितग्राहियों को कार्ड वितरण भी किया गया। साथ ही शाला में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं आर्थिक सहयोग प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत खम्हारडीह में पहली बार सरपंच महोदया एवं पंचगण के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसकी ग्रामवासियों, पालकों एवं विद्यार्थियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। सरपंच महोदया ने भविष्य में भी प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को कॉपी-पेन प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। ग्राम के भूतपूर्व सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद वैष्णव एवं पूर्व सरपंच गिरधारी नेटी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई कर माता-पिता एवं गांव का नाम रोशन करने का संदेश दिया।समारोह के अंत में सरपंच महोदया द्वारा पंचों को एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिजली विभाग के कर्मचारियों को मेमेंटो प्रदान किया गया। कुछ ग्रामीणों को अंत्योदय राशन कार्ड भी वितरित किए गए।कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रधान पाठक अरुणकुमार यादव, पुरेंद्र बारगाह, देवकुमार मरावी, बिंदा यादव, श्रीमती चेतना यादव, महेंद्र कौशिक, भानु पटेल, संध्या शर्मा, भूपत साहू, आशीष वर्मा, विपिन किशोर एक्का एवं संजय वर्मा सहित पंचगण का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन देवकुमार मरावी तथा आभार प्रदर्शन अरुणकुमार यादव द्वारा किया गया।समारोह में ग्राम के गणमान्य नागरिकों एवं पालकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को सफल एवं यादगार बना दिया।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
