मस्तूरी/बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जिला प्रभारी पद पर नियुक्त होने पर सुरेश खटकर को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
इस अवसर पर सुरेश खटकर ने आदरणीय सनम जांगड़े के निज निवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा नियुक्ति के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।कार्यक्रम के दौरान रंजीत सिंह ठाकुर (अध्यक्ष, मल्हार मंडल), लोकनाथ बंजारे (उपाध्यक्ष), पूरन सिंह ठाकुर (जिला कार्य समिति सदस्य, युवा मोर्चा), सतानन्द दिव्य (सचिव, व्यापारी संघ), रमेश सूर्यकान्त (उपाध्यक्ष, व्यापारी संघ) एवं धन लाल भार्गव (सरपंच, मनवा) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह नियुक्ति निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
अंत में सभी ने एक स्वर में कहा—
“संगठन ही शक्ति है, और सेवा ही हमारा धर्म है।”

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
