मस्तूरी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा, राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी गुंजन कुमारी सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देश पर गुरुवार 6 मार्च 2026 को ब्लॉक मस्तूरी के जोंधरा चौक में महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
सीरियल रेपिस्ट एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर रैली निकाली और इसे “काला दिवस” के रूप में मनाते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सीमा घृतेश तथा ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस किरण संतोष यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं। रैली के बाद महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन मस्तूरी एसडीएम को सौंपते हुए केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, जनपद पंचायत सदस्य देवेंद्र कृष्णन, जिला उपाध्यक्ष सुकृता खूंटे, रजनी आगर, जिला सचिव बिंदु जायसी, वहीदा खान, फरीदा बेगम, आलो संतरा, आरती ठाकुर, प्रियंका महानद, रमा शुक्ला, चित्ररेखा साहू, शकुन यादव, कुंती यादव, पार्वती मानिकपुरी, रुखसाना बानो, मीना, मालती, रामबाई, नर्मदा, जकना, सुशीला, शांति बाई, बादल खूंटे, रितु राज भार्गव, विनोद सिंह ठाकुर सहित भारी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
