पचपेड़ी। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोडाडीह में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के नाले में एक व्यक्ति की लाश पानी में तैरती हुई मिली। पचपेड़ी पुलिस के बताऐ अनुसार मृतक की पहचान प्यारे लाल यादव (50 वर्ष), पिता बिहारी लाल यादव, निवासी हंसवा बलौदा, जिला बलौदा बाजार-भाटापारा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि प्यारे लाल यादव ग्राम गोडाडीह में गंगादीन यादव के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। सुबह ग्रामीणों ने नाले में शव तैरता देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते गांव में भीड़ जुट गई और सनसनी फ़ैल गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 12, 2026सोमवार को मेंटनेंस कार्य के चलते मस्तूरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित…।
UncategorizedApril 11, 2026गरमी में ‘गरम’ बियर का खेल, सरकारी दुकानों पर सवाल मल्हार-भटचौरा, पचपेड़ी ,में ठंडी के नाम पर गर्म बियर बिक्री, पूरी कीमत वसूली से उपभोक्ताओं में आक्रोश।
UncategorizedApril 11, 2026निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा: किताब-कॉपी की जबरन बिक्री पर पूर्ण रोक।
UncategorizedApril 9, 2026बिलासपुर के शिबली मेराज खान को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी,पंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की हुई नियुक्ति।
