सीपत प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण एवं शहीद परिवार सम्मान समारोह सम्पन्न।
सीपत : सीपत प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह एवं शहीद परिवार सम्मान समारोह शुक्रवार को प्रेस क्लब भवन में अत्यंत गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल (कलेक्टर, बिलासपुर) थे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में स्वपन कुमार मंडल (परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत), संदीप अग्रवाल (सीईओ, जिला पंचायत), ट्रेनी आईएएस अरविंद कुमार टी, तथा विशिष्ट अतिथि मनीषा योगेश वंशकार (सरपंच, सीपत) मौजूद रहीं।
शहीद परिवारों का भावुक सम्मान..
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात सीपत क्षेत्र के चार वीर शहीदों के परिजनों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
शहीद विनोद सिंह कौशिक की माता बृहस्पति देवी कौशिक सम्मान ग्रहण करते समय भावुक हो उठीं, जिससे पूरा सभागार श्रद्धा से भर गया। उपस्थित जनों ने खड़े होकर शहीदों को नमन किया।
पत्रकारिता की गरिमा के साथ दिलाई शपथ…
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की गरिमा, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की सोच और दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वतंत्रता आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रेस की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के साथ शहीद परिवारों का सम्मान करना एक प्रेरणादायक पहल है। मीडिया को सकारात्मक और प्रेरक समाचारों को प्राथमिकता देनी चाहिए। प्रेस क्लब की मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन भी उन्होंने दिया।
अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बिलासपुर कलेक्टर से की मांगें…
सीपत प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि शहीद परिवार देश की आन-बान-शान हैं। उन्होंने नवाडीह चौक में शौचालय निर्माण, सीपत महाविद्यालय से प्रेस क्लब हेतु भूमि उपलब्ध कराने तथा प्रेस क्लब भवन के सामने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण की मांग रखी।

जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने कहा कि शहीदों की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी।
एनटीपीसी परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल ने कहा कि समाचार समाज का प्रतिबिंब होते हैं और मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है।कार्यक्रम का संचालन रियाज अशरफी ने किया तथा आभार प्रदर्शन पत्रकार हिमांशु गुप्ता ने किया।
तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर प्रदीप पांण्डे को दी बधाई
सीपत प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय के तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मस्तूरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय सुमन सचिव रघु यादव सहित मस्तूरी क्षेत्र के पत्रकार साथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पत्रकार साथियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सीपत प्रेस क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
यह कार्यक्रम न केवल पत्रकारिता की गरिमा का प्रतीक बना, बल्कि शहीदों के प्रति समाज की कृतज्ञता और सम्मान को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
