मस्तूरी मल्हार। विद्युत विभाग मस्तूरी–मल्हार द्वारा रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंगल भवन, मल्हार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में ए.ई. फरबीन कौशिक, जे.ई. निलेश कुमार टोप्पो सहित विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं कर्मचारियों में गौरी शंकर, स्वर्ण सिंह, विधेश सोनी, उमेश कुमार, सुरेश साहू, किशन घोष ,राजु सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में नगर पंचायत मल्हार के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिनमें नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केवट, उपाध्यक्ष सुशील राजा चौबे, पार्षद सपना यादव, मेलुराम केवट सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं में अवधेश नापित, पवन सिंह, लक्ष्मण कांत सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के कार्यों, उपलब्धियों एवं जनसेवा में विभाग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित अतिथियों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
