मस्तूरी/मल्हार।
परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत मल्हार में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन जैतखाम की स्थापना, पाला चढ़ाने का कार्यक्रम एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह आयोजन 02 फरवरी 2026, दिन सोमवार को नगर पंचायत मल्हार में संपन्न होगा।इस अवसर पर विशाल सतनाम शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो मेला ग्राउंड से अंबेडकर चौक तक निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में सतनाम समाज के अनुयायी, युवा एवं महिलाएं शामिल होंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु रोशन साहेब जी होंगे, जबकि अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी जी करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर, जनपद पंचायत मस्तूरी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।आयोजन को लेकर सतनामी समाज कल्याण सेवा समिति मल्हार द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, समानता एवं बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश “मनखे-मनखे एक समान” को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
