मस्तूरी।
विकासखंड मस्तूरी अंतर्गत संकुल लिमतरा, जिला बिलासपुर में गुरुवार 29 जनवरी 2026 को माध्यमिक शाला लिमतरा के प्रांगण में संकुल स्तरीय वार्षिक उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के सम्माननीय जनप्रतिनिधियों एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक सूरज क्षत्री द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं सरस्वती वंदना से की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर किया गया।वार्षिक उत्सव में संकुल लिमतरा की 5 प्राथमिक एवं 2 माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा कविता पाठ, नाटक, एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य की भावपूर्ण, ओजस्वी एवं उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में संकुल प्राचार्य आर. के. गौराहा एवं उप प्राचार्य नागराज डहरे का स्वागत किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा पुरस्कार वितरण भी किया।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक द्वय सुरेन्द्र नवनीत (दर्रीघाट) एवं संदीप रजक (लिमतरा), प्रधान पाठक के. के. पटेल, ओमप्रकाश पटेल, मोतीचंद मरकाम, धरम श्रीवास, रश्मि छाबड़ा सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही शिक्षकगण अर्जुन सूर्या, सतीश तंबोली, विशेश्वर कुंभकार, रमेंद्र देवांगन, आर. के. तंबोली, कृष्ण कुमार साहू, विजय साहू, नवीन शर्मा एवं शिक्षिकाएं निर्मला माहेश्वरी, निर्मला कश्यप, विनीता सूर्यवंशी, नीलिमा पाण्डेय, अपर्णा केवर्त्य, लक्ष्मी राठौर, मंजुला पाटले, प्रतिभा तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी सात शालाओं को संकुल समन्वयक संदीप रजक द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया, वहीं माध्यमिक शाला लिमतरा के प्रधान पाठक कृष्ण कुमार पटेल द्वारा सभी प्रतिभागियों को नोटबुक, पेन एवं पेंसिल वितरित किए गए। आयोजन के दौरान शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सूर्या एवं सतीश तंबोली द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
