मस्तूरी । गुरुवार को पचपेड़ी व्यापारी संघ रायपुर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर जनदर्शन में अपनी गुहार लगाई है। पचपेड़ी बिलासपुर से जोंधरा मुख्य मार्ग पर स्थित है। पचपेड़ी परिक्षेत्र की आस पास के दूरी में 83 पंचायतों का मुख्य केंद्र पचपेड़ी है। पचपेड़ी से ही अपने निजी कार्य के लिए बिलासपुर व अन्य शहर जाया जाता है। यहाँ कई प्राइवेट बसें चलती है, जो समय पर नहीं मिलता एवं बस की क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाया जाता हैं ,व किराया अधिक मात्रा में लेते हैं। जिसमें आम गरीब-जनों एवं छात्र-छात्राओं को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है, जो कि वर्तमान बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से मल्हार तक सिटी बस चलती है। मल्हार से पचपेड़ी की दूरी 7 किलों मीटर है।और पचपेड़ी में स्थित महाविद्यालय और आईटीआई के छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
