मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुकुलकारी के सैकड़ों महिलाओं ने शुक्रवार को पचपेडी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। महीलाओं ने ज्ञापन में जानकारी देते हुए बताया की सुकुलकारी में अवैध शराब की बिकी बहुत जोरो से हो रही है, जिसके कारण नशें में धूत आय दिन असामाजिक तत्वो द्वारा गुडांगर्दी महीलाओं से छेड़छाड़ की जाती है, छोटे छोटे बच्चे नशे का आदि हो रहे है सार्वजनिक स्थानो पर आए दिन विवाद होता रहता है, गांव के दुर्गा चौक जो सुकुलकारी का हृदय स्थल है वहां से बहू-बेटियों का आना जानामुश्किल हो गया है ,

ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मदद की आवश्यकता है, ग्रामीणों ने सार्वजनिक रूप से अवैध शराब बिक्री करने वालों के नाम लिखित में देते हुए अनिता भार्गव. छहुराराम यादव. कमल कुमार महिलांगे, अजय यादव , भोलानिराला, तिलक महिलांगे ,लालबिहारी नेताम, के नाम बताते हुए इन लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कहते हुए ज्ञापन सौंपा है।
वही इस मामले में थाना प्रभारी ओपी कुर्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन चेतना के तहत अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार पुलिस की कार्यवाही चल रही है, बहुत ही जल्द ग्राम पंचायत सुकुलकारी में भी अवैध शराब बिक्री करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
