मस्तूरी ।सांदीपनी एकेडमी (पेन्ड्री) मस्तूरी जिला-बिलासपुर द्वारा सांदीपनी वेब्स मैगजीन का प्रथम संस्करण 2025 संचालक इंजी. श्री महेन्द्र चौबे के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री विनीत चौबे जी के निर्देशन में विमोचन संस्था के सभी प्राचार्यों एवम् विभागाध्यक्ष, डाॅ. पी.महेन्द्र वर्मन, डाॅ. रीता सिंह, श्रीमती आर. सेंकथिर सेल्वी, श्री रामखिलावन साहू,श्री संजीव कुमार साहू, श्री सीताराम सोनी एवं श्री सुरेन्द्र प्रसाद साहू के द्वारा किया गया। संचालक जी के द्वारा यह संदेश दिया गया कि मैगजीन के प्रकाशन से युवाओं में किताबों के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी जो साहित्यिक और सांस्कृतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही यह छात्रों की रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक अच्छा मंच है। उन्होंने संस्था के उत्तरोत्तर विकास के लिए बड़ी उपलब्धि की बात कही। प्रकाशन से सांदीपनी परिवार के समस्त शिक्षकगण, गैर शिक्षकगण एवं छात्र छात्राओं में उत्साह बना हुआ है। मैगजीन विमोचन में मैगजीन एडिटोरियल बोर्ड का योगदान सराहनीय रहा है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
