मस्तूरी ।थाना परिसर में शनिवार को गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के सभी डीजे संचालक के साथ बैठक की गई. इस बैठक में मस्तूरी तहसीलदार जयंती देवांगन व थाना प्रभारी हरीशचंद्र टांडेकर ने सभी डीजे संचालक को बताया कि सभी को कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है. उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखने पर ज़ोर दिया गया है.साथ ही मा.सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के आदेशानुसार लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए 70डीस्बेल निर्धारित व समय सीमा रात 10बजे तक का पालन करने के निर्देश भी दिए गए. डीजे संचालन पर पूर्णतः बंद रहेगा.

उन्होंने आगे बताया कि धार्मिक जुलूसों के दौरान किसी भी प्रकार के उत्तेजक गाने बजाने की अनुमति नहीं होगी. भक्ति गीतों को ही बजाने की अनुमति दी जाएगी. इसके अलावा, जुलूस के मार्ग में किसी भी प्रकार की अड़चन डालने वाले असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नज़र रहेगी. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.गणेश चतुर्थी ,व विसर्जन के दौरान पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. थानाप्रभारी ने सभी से शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
