मस्तूरी। क्षेत्र के पचपेड़ी चिल्हाटी में विद्युत वितरण विभाग के ठेकेदार गंभीर लापरवाही कर रहे हैं। वे ग्रामीण मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक काम करवा रहे हैं। पचपेड़ी विद्युत स्टेशन क्षेत्र के चिल्हाटी चिस्दा गांव में यह मामला सामने आया है।यहां बिजली पहुंचाने का काम चल रहा है। ठेकेदार मजदूरों को बिना सेफ्टी बेल्ट के 20 फीट ऊंचे बिजली के खंभों पर चढ़ने को मजबूर कर रहे हैं। काम करने वाले ग्रामीण मजदूर महज 400 रुपए की दिहाड़ी के लिए ठेकेदार के लापरवाही के कारण अपनी जान जोखिम में डाल रहा है।एक प्राइवेट कंपनी को इस क्षेत्र में बिजली पहुंचाने का ठेका मिला है। जहां न तो वितरण कंपनी और न ही ठेकेदार सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं।

मौके पर मौजूद सुपरवाइजर भी केवल काम पूरा करने की जल्दी में है।कुछ दिन पहले ही पहले ही मस्तूरी थाना क्षेत्र के कर्रा गांव में ऐसे ही लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो चुका है। विभाग को तत्काल इस ओर ध्यान देना चाहिए। कहीं बड़ा हादसा होने से पहले सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाना जरूरी है।वही इस मामले में ठेके कंपनी के सुपरवाइजर विक्की जैन का कहना है कि बिना सेफ्टी उपकरण के भी हम लोग सावधानी पूर्वक कार्य करते हैं ,जिस दिन कुछ घटना होगी उस दिन की बात अलग है ,आगे देख लिया जायेगा। वही पचपेड़ी विद्युत विभाग के जेई गंगासागर ध्रुव का कहना है कि बिना सेफ्टी उपकरण के कार्य करना गलत बात है, ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है तत्काल इस ओर ध्यान देते हुए ठेके कंपनी के जवाबदार कर्मचारियों को अवगत करते हैं, और सेफ्टी उपकरण के साथ कार्य करने की बात कहते हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
