बिलासपुर/मस्तूरी। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी समिति सहित समस्त सदस्यों की आमसभा, बैठक एवं निर्वाचन 22 फरवरी 2026 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से नामदेव भवन, नूतन चौक सरकंडा, बिलासपुर में आयोजित की जाएगी।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन/सर्वसम्मति से चयन किया जाएगा। साथ ही संगठन की भावी रणनीति, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी और सदस्य साथियों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।इसी क्रम में मस्तूरी इकाई की पूरी टीम उत्साह के साथ जनबल सहित कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी में है। मस्तूरी इकाई के पदाधिकारी विजय सुमन, रघु यादव, हरीओम श्रीवास, लक्ष्मीकांत व टिम ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से अधिकाधिक संख्या में साथी बिलासपुर पहुंचेंगे।प्रदेश महासचिव शशांक दुबे ने सभी सम्मानित सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर संगठन की मजबूती में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। बैठक को लेकर पत्रकार समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा ।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
