मस्तूरी। पेण्ड्री (मस्तूरी) स्थित सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में 25 फरवरी 2026 को एक दिवसीय कानूनी सहायता शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षार्थियों को बाल संरक्षण कानूनों एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में डी.पी. विप्र विधि महाविद्यालय से आमंत्रित वक्ताओं ने महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रथम वक्ता प्रो. प्रगति श्रीवास्तव ने बाल संरक्षण कानूनों के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों की सुरक्षा, शोषण से संरक्षण एवं कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला।
द्वितीय वक्ता प्रो. पूजा ठाकुर ने बाल अधिकारों की व्याख्या करते हुए शिक्षा, सुरक्षा, समानता एवं गरिमा के अधिकारों को विस्तारपूर्वक समझाया।कार्यक्रम के समन्वयक विभांशु अवस्थी (कार्यक्रम अधिकारी) ने निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं, प्रक्रियाओं एवं पात्रता संबंधी जानकारी प्रदान की, जिससे विद्यार्थियों को विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझने में मदद मिली।संस्थान की प्राचार्य डॉ. रीता सिंह ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्रीमती कविता विश्वास, श्रीमती सुधा गोयल, डॉ. ताराचंद तिवारी, श्रीमती संगीता साहू सहित सभी सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे। साथ ही डी.पी. विप्र विधि महाविद्यालय के विद्यार्थी भी शिविर में सम्मिलित हुए। यह आयोजन संस्था के डायरेक्टर महेंद्र चौबे एवं प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। IQAC कोऑर्डिनेटर रामखिलावन साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षार्थियों ने बाल संरक्षण अधिनियम एवं संबंधित विधिक प्रावधानों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी अर्जित की। यह शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 26, 2026सांदीपनी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में कानूनी सहायता शिविर सम्पन्न
UncategorizedFebruary 24, 2026ऐतिहासिक व छत्तीसगढ़ की आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्वि का बजट-भाजपा की साय सरकार ने बजट में रखा हर वर्ग का ध्यान-चन्द्रप्रकाश सुर्या
UncategorizedFebruary 20, 202622 फरवरी को बिलासपुर में श्रमजीवी पत्रकार संघ की आमसभा, मस्तूरी इकाई जनबल के साथ होगी शामिल…
UncategorizedFebruary 20, 2026उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दिलाई शपथ, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा प्रेस क्लब बिलासपुर
