अठोरिया यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
पामगढ़। छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज एक सफल और मजबूत संगठन बनें। हमारा उद्देश्य सभी लक्ष्यों को प्राप्त करना है जो हमनें आज तक बनाया है। उक्त उद्गार छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर यादव ने समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका बिना किसी भय, स्वार्थ, राग द्वेष के पूरा करुंगा यह मेरा आप सभी से वायदा है। हम यह सुनिश्चित करेंंगे कि समाज के सभी सदस्य समान रूप से लाभान्वित हों और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो। साथ ही समाज की समस्त गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सब को समाज के संविधान के तहत मिलकर एक साथ काम करने की आवश्यकता है तभी एक मजबूत समाज की स्थापना हो पाएगी।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारी उपाध्यक्ष- शिवशंकर यादव, सचिव रमेश यादव, सहसचिव रामकुमार यादव, कोषाध्यक्ष पुनाऊ राम यादव, कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन यादव, अश्वनी यादव के साथ छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती किरण यादव ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। संरक्षक श्री गणेशराम यादव सीपत, खोलबहरा यादव कोरबा, रामबिलास यादव रसौटा, पंचूराम यादव भांठापारा, बहादुर यादव पड़रिया, तेरस यादव पामगढ़, संयोजक, सीताराम यादव पड़रिया, अशोक यादव बिलासपुर, गनपत यादव झलमला, रविशंकर यादव मेऊ, सलाहकार काशीराम यादव मोहभट्ठा, ईतवारी यादव झलमला, बद्री यादव भिलौनी, रामचंद यादव भुईगांव, चन्दराम यादव बारगाँव, सुरीत यादव बारगाँव, जगमोहन यादव कोरबा, प्रमोद यादव टिकारी, भुवन यादव बिनौरी, बाबूलाल यादव धरदेई, गोलन यादव भैंसो, रामगोपाल यादव चण्डीपारा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिलचंद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोजराम यादव झूलना, कनिष्ठ उपाध्यक्ष- महावीर यादव कोरबा, अशोक यादव मल्हार, महासचिव किशन लाल यादव-पैधार, प्रदेश मीडिया प्रभारी तेरस यादव बिलासपुर, राजेश यादव कोरबा, संगठन सचिव- कृष्णकुमार यादव अमोरा, मुकेश यादव बारगाँव, प्रकाश यादव बिलासपुर, ईश्वर यादव कोरबा, बबलू यादव मनेन्द्रगढ़, हरेमुरारी यादव सोनसरी, रामफल यादव रसौटा, संयुक्त सचिव (प्रचार) संजय यादव जैतपुरी, तिहारूराम यादव झूलना, रामकुमार यादव बारगाँव, कन्हाई यादव मेकरी, दौलतराम यादव खोखरी, बिनोद यादव भिलौनी आडिटर गणेश राम यादव राहौद, परसराम यादव पैधार प्रवक्ता सन्नी यादव-कोनारगढ़, ललित यादव सरगाँव, राजकुमार यादव टिकारी इस अवसर पर श्रीमती पूजा यादव, पूर्व अध्यक्ष सीताराम यादव, लखेश्वर यादव, वीरु यादव, मनोज यादव, अशोक यादव, दिलचंद यादव, संतोष यादव, विक्की यादव, नरोत्तम यादव, रोहित यादव, बाला यादव, मनीष यादव, राजेश यादव, उत्तरा यादव, जितेन्द्र यादव, उमाशंकर यादव सहित यादव समाज के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
