मस्तूरी। जनपद पंचायत कार्यालय भवन का स्थिति खस्ताहाल होते जा रही है 1972 में बने यह भवन पुराना और जर्जर स्थिति होने की वजह से आए दिन कार्यालय संबंधित कई सारी परेशानियां वहां की कर्मचारी अधिकारी को काम करने में आती है, बरसात का मौसम आते ही जगह-जगह से सीपेज और छत से पानी का टपकना आम बात हो जाता है, भवन की स्थिति जर्जर होने के साथ-साथ पूरा प्रांगण जलमग्न हो जाता है कई दिनों तक शासकीय कार्य बाधित भी हो जाते हैं, जरूरी कागजात पानी भराव के वजह से खराब भी हो जाते हैं,

नए भवन की मांग को लेकर कई बार राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि और वहां पर कार्यरत अधिकारी कर्मचारी शासन को कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक नए भवन के लिए कोई भी फंड मुहैया नहीं हो पाया है, इसी समस्या को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने बिलासपुर के नए कलेक्टर से मुलाकात कर एनटीपीसी सीपत के सीएसआर मद से जनपद पंचायत मस्तूरी के नए कार्यालय के भवन के लिए राशि की मांग की है और जल्द से जल्द नए भवन निर्माण करवाने की आग्रह किया है, वही बिलासपुर कलेक्टर ने इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए प्राथमिकता के साथ पहल करने की बात कही है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
