मस्तूरी । थाना क्षेत्र निवासी कांति कुमार कुरै दिनांक 25.07.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.07.2024 को अपनी मोसा कमांक सीजी 04 के व्ही 0845 से जयरामनगर साप्ताहिक बाजार सब्जी लेने के लिए गया हुआ मोसा को अमर दुकान के पास लॉक करके खड़ी किया था शाम करीब 05:00 बजे वापस आकर देखा मोसा क्रमांक सीजी 04 के व्ही 0845 किमती 10000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले को देखते हुए आज दिनांक 29.07.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम एरमसाही में संदेही द्वारिका मिश्रा उर्फ आकाश पिता स्व रामप्रसाद मिश्रा उम्र 32 साल पता करगीरोड थाना कोटा बिलासपुर छ.ग. को बारीकी से पूछताछ किया जो दिनाक घटना समय को जुर्म करना स्वीकार करने पर मामले में चोरी गई मोसा को मौके पर बरामद किया गया तथा आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर मामले के दूसरे आरोपी आकाश भार्गव पिता राजेन्द्र भार्गव उम्र 32 साल साकिन कछार थाना मस्तुरी के मेमोरण्डम पर से दो अन्य मोसा हीरो होण्डा पैशन को आरोपी के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया। उक्त दोनों आरोपियों को आज दिनांक 29.07 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी अवनीश पासवान ,प्रधान आरक्षक विजयदीप त्रिपाठी, आरक्षक राकेश बंजारे मिथलेश सोनवानी,दिनेश निराला का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
