मस्तूरी।पचपेड़ी (मस्तूरी)तहसील में स्थापित होने वाले चिल्हाटी प्रॉजेक्ट में अदाणी फाऊंडेशन (एसीसी कंपनी) द्वारा
ग्रामीण समुदायों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान के लिए अदाणी फडंडेशन के साथ मिलकर हेल्पऐज इंडिया द्वारा एसीसी चिल्हाटी साइट के आसपास के गांवों में मोबाइल हेल्थ यूनिट (एमएचयू) पहल के जरिये स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा रही है। इस कार्यक्रम में अब तक 13 पंचायतों को महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान किया जा रहा है , जिसमें 16 गांव शामिल हैं, और 9000 से अधिक निवासियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला है।
एमएचयू अपने केंद्र के 16 गांवो में विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत डायरिया एवं मलेरिया की जागरूकता,बचाव और रोकथाम के लिए कार्यक्रम का संचालन कर रहा है | यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए श्री अमित सिन्हा SDM मस्तूरी अनुविभागीय अधिकारी एवं श्री अशोक कुमार BMO ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने हमें जागरूक अभियान चलने के लिए प्रेरित किये | जिसके अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट स्टाफ के द्वारा इन गंभीर जानलेवा बीमारियों के बारे में ग्रामीणों पीने के पानी में क्लोरीन की गोलियां या फिर पानी को उबालने के बाद ठंडा करके देने की सलाह दी। साथ ही बरसात के दिनों में तली, ज्यादा मसालेदार या फिर बासी भोजन से परहेज रखने को कहा।

पंचायत की पानी की टंकी से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे पीने के कारण बच्चें डायरिया का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा मोहल्लों की नालियों में भी गंदगी है। पंचायत को व्लीचिंग पावडर के साथ पानी की सप्लाई व नालियों की सफाई के लिए कहा गया है।
इस कार्यक्रम मे स्वास्थ कर्मचारी, जनप्रतिनिधि,पंच,सरपंच एवं ग्रामवासी शामिल हुए |
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
