पचपेड़ी (मस्तूरी)तहसील में स्थापित होने वाले चिल्हाटी प्रॉजेक्ट में अदाणी फाऊंडेशन (एसीसी कंपनी) द्वारा आज लोहार्सी गांव के उच्तर माध्यमिक विद्यालय मे पौधरोपण कार्यक्रम मे पधारे मुख्य अतिथि श्री अमित सिन्हा SDM मस्तूरी, विशिष्ट अतिथि श्रीमति माया अंचल लहरे तहसीलदार,श्री अप्रितम पांडे नायब तहसीलदार,श्री पी पी पांडे उप महाप्रबंधक एसीसी सीमेंट चिल्हाटी प्रोजेक्ट,श्रीमति राजेश्वरी रंजीत भानु सरपंच लोहार्सी एवं स्कूल प्राचार्य अतिथियों द्वारा यह कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया जिसमे स्कूल परिसर मे 800 नग पौधारोपण किया जाना है जिसमे अतिथियों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत किया गया |

अदाणी समूह की मानना है कि पेड़ एक महत्वपूर्ण स्वस्थ ग्रह और स्वस्थ लोगों के लिए आवश्यक हैं। समाजसेवा क्षेत्र में भी अदाणी समूह लगातार प्रयास करता रहा है। हरियाली को भी उन्होंने मिशन बना रखा है।यह देश भर में 140 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का हिस्सा है। एक पेड़ मां के नाम को भी आगे बढ़ाएगा।SDM द्वारा स्कूल के विद्यार्थी को पौधा रोपण किए गए तथा उनकी सुरक्षा हेतु शपथ लिया गया |

इसके साथ ही क्षेत्र मे बढ़ रहे मलेरिया एवं डायारिया के रोकथाम के SDM द्वारा हिदायत दिया गया | अदाणी फाउंडेशन द्वारा चिल्हाटी प्रोजेक्ट गांव मे 4000 पौधरोपण किया जाना है जिसकी शुरुआत पचपेड़ी थाने में श्रीमति अर्चना झा ASP बिलासपुर द्वारा पौधरोपण किया गया तत्पश्चात भरकुण्डा गांव में मान श्री तोखान साहू केंदीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय,डॉ कृष्णमूर्ति बांधी पूर्व केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन, द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान द्वारा पौधरोपण किया गया| आज के कार्यक्रम में शिक्षक,विद्यार्थी,ग्रामीण महिलाएं,अदाणी फाउंडेशन टीम,ग्रामवासी शामिल हुए |

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
