मस्तूरी। जनपद पंचायत मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरबेडहा में शनिवार को ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात की शुरुआत हुई। लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनने वाले मुक्तिधाम शेड निर्माण कार्य का जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इस निर्माण से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और वर्षों से महसूस की जा रही आवश्यकता पूरी होगी।भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि नवीन घोष, दशेराम घोष, उपसरपंच बलराम टंडन, सचिव हरिश घृतलहरे, पुनित घृतलहरे, संतोष भार्गव, अजय जोशी, संतोष बंजारे, छोटेलाल घोष, कुसुराम बंजारे, मनाराम बंजारे, कोटवार सुखराम, शिव बंजारे, बिहारी गंधर्व, मनहरण घोष, श्याम घोष, रोजगार सहायक प्रवेश घोष, रामकुमार, विजय घोष, रोशन राय एवं राजा राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के पश्चात ग्रामवासियों ने जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत का जन्मदिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया। भूमि पूजन स्थल पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
“गांवों का विकास केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। मुक्तिधाम शेड का निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे आज पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।”
“ग्राम पंचायत चकरबेडहा के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है। मुक्तिधाम शेड बनने से ग्रामीणों को हर मौसम में अंतिम संस्कार के दौरान सुविधा मिलेगी। हम जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने ग्राम की इस आवश्यक मांग को प्राथमिकता देकर स्वीकृत कराया।”
ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होगा, जिससे गांव के लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
