मस्तूरी । विकासखंड स्थित सेंट जोसेफ मिशन स्कूल एक बार फिर विवादों में है। अनुदान प्राप्त इस विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक फीस वसूली, पिछले लगभग 10 वर्षों से विद्यालय विकास समिति की बैठक नहीं होने तथा निर्धारित अवधि से पहले दो बार गणवेश बदलने के आरोपों को लेकर अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने दो प्राचार्यों की जांच समिति गठित कर विस्तृत प्रतिवेदन मांगा है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अनुदान प्राप्त विद्यालय होने के बावजूद विद्यार्थियों से फीस ली जा रही है। वहीं, विद्यालय विकास समिति की बैठक वर्षों से नहीं होने के कारण पालकों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी प्रभावित हुई है।विवाद का दूसरा बड़ा कारण स्कूल गणवेश है। आरोप है कि वर्ष 2024-25 में स्काई ब्लू गणवेश को बदलकर ब्लैक-ग्रे चेक गणवेश लागू किया गया था, जबकि वर्तमान सत्र में फिर से स्काई प्लेन गणवेश लागू कर दिया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शासन के प्रावधानों के अनुसार तीन वर्ष पूरे होने से पहले गणवेश नहीं बदला जा सकता।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इरमशाही के प्राचार्य आईपी सोनवानी एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयरामनगर के प्राचार्य एम. मोहित्र को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।जांच के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि गणवेश परिवर्तन से पहले समाचार पत्र में सूचना प्रकाशित कर अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई थी और उनकी सहमति से निर्णय लिया गया। प्रबंधन का यह भी कहना है कि विद्यालय में पुराने और नए दोनों प्रकार के गणवेश मान्य हैं।हालांकि, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को नया गणवेश खरीदने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है और वे नया गणवेश खरीदने के लिए मजबूर महसूस कर रहे हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जांच रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं और यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो क्या अनुदान प्राप्त विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी, या मामला केवल जांच तक ही सीमित रह जाएगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 2, 2026ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार, ‘वीबी-जी राम जी’ योजना का मस्तूरी में शुभारंभ, चिस्दा में हुआ ब्लॉक स्तरीय आयोजन
UncategorizedJuly 2, 2026युवा ताकत को मिला सम्मान, नितेश सिंह बने बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष।
UncategorizedJuly 2, 2026अनुदान प्राप्त स्कूल में नियमों पर सवाल: फीस वसूली, 10 साल से समिति की बैठक नहीं, बार-बार बदला गणवेश DEO से शिकायत
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
