मस्तूरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी के अध्यक्ष भोला राम साहू ने संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जारी सूची में कुल 31 लोगों को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस कार्यकारिणी में विजय नामदेव को उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि विजय नामदेव को लगातार दूसरी बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिससे उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।नई कार्यकारिणी के गठन को संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में पार्टी संगठन और अधिक सक्रिय और मजबूत होगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
