मस्तूरी। मल्हार महोत्सव 2026 के तहत आयोजित होने वाले दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जारी कर दी गई है। 28 एवं 29 मार्च को आयोजित इस महोत्सव में लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, गायन एवं स्टार नाइट्स जैसे विविध कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। पहले दिन
28 मार्च (शनिवार) के कार्यक्रम:
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे करमा नृत्य (जय माता दी करमा दल, बेलतरा) से होगी। इसके बाद अतिथि मंचीय शुभारंभ, पंथी नृत्य (हमर ज्योति पंथी पार्टी, मुंगेली) और डॉ. तोपाराज पटेल द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।
शाम 6:45 बजे ओडिसी नृत्य (सुश्री अंचल पाण्डेय, बिलासपुर) के बाद रात 7:00 से 8:00 बजे तक स्वाति सोनी लोककला मंच प्रस्तुति देंगी।
रात 8:00 से 9:00 बजे तक शिवकुमार तिवारी एवं साथियों का कार्यक्रम होगा, जबकि 9:00 से 11:00 बजे तक सुनील सोनी स्टार नाइट्स मुख्य आकर्षण रहेगा। दुसरे दिन 29 अप्रैल (रविवार) के कार्यक्रम: शाम 5:30 बजे दंडा नृत्य (मातारानी लोककला दल, बेलतरा) से शुरुआत होगी। इसके बाद अतिथि मंचीय समापन कार्यक्रम आयोजित होगा।शाम 6:00 बजे सुश्री कनक साहू द्वारा गायन, 6:15 बजे युवराज सिंह लोनिया एवं समूह की प्रस्तुति होगी।6:45 बजे राउत नाचा (माधव चौक राउत नृत्य दल, तखतपुर) के बाद रात 7:00 से 8:00 बजे तक “गंगा के लहर” लोककला मंच प्रस्तुति देगा।रात 8:00 से 9:00 बजे तक पद्मश्री डॉ. भारतीय बंजारे अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं 9:00 से 11:00 बजे तक नितिन दुबे सुपर स्टार नाइट्स महोत्सव का समापन करेंगे।मल्हार महोत्सव के इन कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में दर्शकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
