मस्तूरी – भारतीय जनता पार्टी मस्तूरी के संगठनात्मक विस्तार के तहत मस्तूरी मंडल युवा मोर्चा में पुनः मनीष सिंह ठाकुर जी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया।
संगठन में जिम्मेदारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं मंडल के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है , उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ के खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
मनीष सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है | वे मंडल स्तर और युवाओं को संगठित कर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेंगे | साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे |
मनीष सिंह की नियुक्ति को मस्तूरी मंडल में भाजपा के लिए एक बार फिर सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे युवाओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति समपर्ण की भावना और प्रबल होगी |
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
