मस्तूरी। क्षेत्र के पत्रकारों की एकजुटता और अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ का गठन पचपेड़ी में संपन्न हुआ। आयोजित बैठक में पत्रकार साथियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।बैठक में संगठन की भावी रणनीति, पत्रकार हितों की सुरक्षा, सामाजिक सम्मान एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महासंघ पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेगा।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित
अध्यक्ष – विमल कांत
उपाध्यक्ष – अमित खूंटे, संजू नामदेव
महासचिव – मुकेश कांत
कोषाध्यक्ष – जय मधुकर
संगठन सचिव – ईश्वर महिलाएंगे, सुभाष टंडन
संयुक्त सचिव – रोशन बंजारे, अश्वनी कुर्रे
कार्यकारिणी सदस्य
विवेक देशमुख, जितेंद्र लहरे, दिनेश पाटले, हरि यादव, अनुराग साहू, चंद्र प्रकाश निर्णेजक, करण अंचल, धनंजय खूंटे, भुवन भास्कर, अरुण सेन एवं सुनील सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
प्रदेश व जिला पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें
तिलक राज सलूजा (प्रदेश अध्यक्ष),
गणेश विश्वकर्मा (प्रदेश महासचिव),
मृन्मय मलिक (प्रदेश कोषाध्यक्ष),
शिरीष डामरे (प्रदेश संयुक्त सचिव),
मोहनीश ठाकुर (प्रदेश मीडिया प्रभारी),
अंशुल अवस्थी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य),
जितेंद्र सिंह ठाकुर (जिला अध्यक्ष बिलासपुर) एवं
विजय क्रांति तिवारी (जिला महासचिव) शामिल रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन लक्ष्मीकांत ने किया, जबकि अंत में रामगोपाल भार्गव ने आभार प्रदर्शन किया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और सफलता के संदेश के साथ हुआ।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
