मस्तूरी। मुख्यालय के ग्राम पंचायत भनेशर स्थित संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक शाला भनेशर जयरामनगर मे भव्य रूप से हिंदी दिवस कार्यक्रम मनाया गया।जिसमे बतौर मुख्यातिथि जनपद सभापति दामोदर कांत सभा को संबोधित करते व हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा की
“भारतीय भाषाओं में केवल हिंदी ही एक ऐसी भाषा है जिसे राष्ट्रभाषा के रूप में अनुप्रयोग किया जाता है. क्योंकि यह अधिकांश भारतीयों द्वारा बोली भी जाती है इस मातृभाषा की सरलता, सहजता, स्पस्टता के कारण हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के भी सारे प्रशासनिक कार्य भी हिंदी मे ही क्रियांवित होते है व सभी को हिंदी दिवस की बधाई देते हुए उपस्थित स्कूली बच्चो की उज्जवल शैक्षणिक भविष्य हेतु शुभकामना दिये।

हिंदी दिवस के उपलक्ष पर वहां के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग प्रस्तुति देकर अतिथि सहित सभी को मंत्रमुग्ध भी कर दिया ,आज के इस कार्यक्रम में जिसमें अजय शर्मा जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कुशल पटेल जी जिला अध्यक्ष पटेल समाज , रमेश सुमन ,शिवा राय , मनीष,संस्था के फादर प्रमोद बड़ा , वरिष्ठ शिक्षक द्विवेदी सर , पटेल सर , साहू सर, व सम्माननीय शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र-छात्राओं का उपस्थिति रहा!

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
