नगर पंचायत मल्हार में भ्रष्टाचार की जड़ सीएमओ मनीष सिंह ठाकुर और इंजीनियर के. एन उपाध्याय निलंबित
मल्हार नगर पंचायत में लगातार टेंडर प्रक्रिया,खरीदी प्रक्रिया तथा निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार को शह दे रहे थे
उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने नगर पंचायत मल्हार के जनप्रतिनिधियों की शिकायत को गंभीरता से लिया
पचरी घाट निर्माण तथा पीएम श्री स्कूल निर्माण में भी जमकर भ्रष्टाचार की गई है जिसकी जांच में शिकायत को सही पाया गया है
छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर के आदेश क्रमांक GENS-11/5454/2025-UAD के अनुसार नगर पंचायत मल्हार के जैम पोर्टल से टिपपर खरीदी की टेंडर प्रक्रिया में जमकर हेरा फेरी कर चहते ठेकेदारों को टेंडर दिलाने का मामला सामने आया था जिसकी शिकायत नगर पंचायत मल्हार के जनप्रतिनिधियों ने समस्त पार्षदों के साथ तथा मेसर्स आकर्ष इंटरप्राइजेज ने संयुक्त संचालक तथा संचालक नगरी प्रशासन को किया था जिसकी जांच हेतु कमेटी बनाई गई थी जांच कमेटी ने उपरोक्त शिकायत को सही पाया तथा विधिवत कार्रवाई करने हेतु शासन को अग्रेषित किया था शिकायत और भ्रष्टाचार की गंभीरता को देखते हुए नगरी प्रशासन विभाग ने नगर पंचायत मल्हार के सीएमओ किरण पटेल वर्तमान सीएमओ मनीष सिंह ठाकुर इंजीनियर के एन उपाध्याय इंजीनियर तिग्गा तथा लेखपाल अर्जुन दास मानिकपुरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया
इस कार्यवाही ने सिद्ध कर दिया कि विभागीय मंत्री उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में नगरी प्रशासन में जीरो टॉलरेंस की नीति से कम कर रही है जिससे नगर पंचायत के आम जनता में हर हर्ष व्याप्त है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
