मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में फैशन प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में द स्मार्ट फैशन शॉप का भव्य उद्घाटन जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे रहे।इस फैशन शॉप के ओनर सोमनाथ सिंह एवं अरुण चतुर्वेदी हैं, जिन्होंने क्षेत्रवासियों को आधुनिक फैशन एवं किफायती दामों पर बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। उद्घाटन समारोह में क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम उत्साह और उमंग से भरपूर रहा।इस अवसर पर उदय भार्गव, डॉक्टर यश साहू, शैली चतुर्वेदी, विरु पुरैना, राजा पुरैना, चित्रकांत जांगड़े, लक्की बंजारे, शैलेश कुमार यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही मीडिया कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के नए व्यापारिक प्रतिष्ठान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने द स्मार्ट फैशन शॉप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएँ दीं।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
