छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन विगत 27 दिसंबर को उप संचालक कृषि बिलासपुर श्री पी डी हथेश्वर एवं सहायक संचालक कृषि श्री अनिल शुक्ला के हाथों संपन्न हुआ जिसमें टेबल कैलेंडर और वॉल कैलेंडर का विमोचन किया गया। जिला कार्यकारिणी की तरफ से उप संचालक कृषि और सहायक संचालक कृषि का स्वागत किया गया व नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।

संघ के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री ने समस्त कृषि अधिकारियों और जिले के समस्त कृषकों को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये कैलेंडर शासकीय कर्मचारियों के साथ सभी कृषकों के लिए अपने कार्य के समुचित नियोजन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री, जिला सलाहकार एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मस्तूरी श्री ए के आहिरे, जिला सलाहकार पुरुषोत्तम राठौर, सी पी महिलाने, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप रात्रे, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज खांडेकर, तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष असित तिर्की, कोटा ब्लॉक अध्यक्ष कलेश्वर बंजारे, जिला प्रबंध समिति सदस्य विजेंद्र कुमार सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
