मस्तूरी के जोंधरा चौक पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। एक दिवसीय आयोजित इस प्रदर्शन में मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने और राज्यों पर आर्थिक – बोझ डालने का विरोध किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर योजनाओं से महात्मा गांधी का नाम हटा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी वित्तीय जिम्मेदारी से भागते हुए राज्यों पर 40% का अतिरिक्त बोझ डाल रही है, जिससे विकास की गति रुकेगी। यह लड़ाई गांधीवादी और गोडसेवादी विचारधारा के बीच है, जनता को तय करना है कि वह किसके साथ है।

ब्लॉक समन्वयक भोला राम साहू ने भी केंद्र की नीतियों को मजदूर विरोधी बताया और आशंका जताई कि कहीं केंद्र की गलत नीतियों से जनकल्याणकारी योजनाएं दम न तोड़ दे, कार्यक्रम उपस्थित कांग्रेसियों ने सभी अपने-अपने विचार क्रमशः रखते गए।इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया राजकुमार अंचल ,ब्लॉक समन्वयक भोलाराम साहू ,पंचायत सदस्य दामोदर कांत, सतकली बावरे, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन, सुनील पटेल,राहुल राय,अमित पांडे, बादल खूंटे, अमृत राठौर, राहुल यादव, अनिल केवट ,उदय भार्गव, लखन टंडन, नरेंद्र दिनकर, साहिल मधुकर,गजानन राठौर, सत्यजीत सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव ,बलराम घृतलहरे, हुलेश राम खूंटे ,विनोद सिंह,अजय शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
