बिलासपुर।कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार एसडीएम बिलासपुर के मार्गदर्शन में तहसीलदार बिलासपुर अतुल वैष्णव व राजस्व, नगर निगम, पुलिस के संयुक्त दल द्वारा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय कोनी के परिसर से लगे हुए कुल 8 दुकानों में तंबाखू संबंधित पदार्थों की जब्ती की गई है और सभी दुकानदारों को समझाइश देते हुए दुकानों को सील किए जाने की कार्यवाही की गई ।

कुछ दिन पूर्व ही बिलासपुर कलेक्टर ने सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि इसका निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाने कहा है। कलेक्टर ने इस आशय के आदेश टीएल की बैठक में दिए थे। उन्होंने अस्पताल और स्कूल से बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने को भी कहा है।

जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विगत दिनों एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों का निरीक्षण किया गया। बिना अनुमति के गायब रहने वाले शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने संबंधित विभागों को कहा है। उन्होंने शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 1 से 15 सितंबर तक विशेष शिविर आयोजित करने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश भी दिए हैं।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 27, 2026चकरबेड़हा को मिली बड़ी सौगात: 6.50 लाख की लागत से मुक्तिधाम शेड का भूमिपूजन।
UncategorizedJune 21, 2026महंगाई और किसान समस्याओं पर कांग्रेस का सीधा वार, मस्तूरी में सरकार के खिलाफ कल होगा बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedJune 21, 2026अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत मल्हार में सामूहिक योग किया गया
UncategorizedJune 21, 2026शहर से महंगे मस्तूरी में बिक रही प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस, पालकों की जेब में सीधा-सीधा ढाका।
