मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाली में अरपा किनारे स्थित भांवर गणेश मंदिर में भोजली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया साथ ही भोजली प्रतियोगिता एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कई गांवों के द्वारा भाग लिया गया, जिसमे सभी ग्रुप अपनी-अपनी प्रतिभाएं दिखाए। गोंड़वाना ग्रुप को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया अन्य सभी प्रतिभागी ग्रुप को शील्ड एवं पुरस्कार स्वरूप राशि से पुरस्कृत किया गया साथ ही गांव में अच्छे कार्य कर रहें युवाओं को प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान आयोजन में पहुंचे मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने अपने उद्द्बोधन में भोजली गीत देवी गंगा देवी गंगा लहरा तुरंगा से शुरुआत किया इसके साथ ही उपस्थित ग्रामवासियों को भोजली महोत्सव की शुभकामनाएं दी। जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह ने भांवर गणेश मंदिर प्रांगण में स्ट्रीट लाइट, एवं सीटींग चेयर लगाने का घोषणा करते हुए थाना प्रभारी से चोरी हुये भांवर गणेश की मूर्ति को जल्द से जल्द ढूंढ़ने व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने आग्रह किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अनीश कुमार पासवान ने उपस्थित सभी महिलाओं और बच्चियों से बातचीत करते हुए कहा कि बिलासपुर पुलिस द्वारा चेतना अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध से जुड़ी जानकारी प्रदान करना है एवं ई एफआईआर के बारे में जानकारी दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जनपद उपाध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह, जनपद सभापति दामोदर कांत युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल, थाना प्रभारी अनीश पासवान एवं पाली सरपंच महेतरीन बाई पोर्ते, भोजली अध्यक्ष कमल पटेल, उपसरपंच, राकेश केवट, सोनू यादव, योगेश पोर्ते, अनिल केंवट, जगतराम केंवट एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
