सीपत:- पत्रकार से मारपीट कर फरार हुए कार सवार युवक…. एक आरोपी की हुई पहचान
सीपत – होटल से खाना खाकर निकले अपनी गाड़ी से घर जाने निकले पत्रकार व उसके ड्राइवर के साथ युवकों ने मारपीट किया l सीपत थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। परसाही निवासी ओम पुरी गोस्वमी, जो पेशे से पत्रकार हैं, ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार रात करीब 9:15 बजे वे अपने चालक अजय दास महंत के साथ किशोर स्वीट्स के पास कार खड़ी कर खाना खाने शिवराज होटल गए थे।करीब 9:30 बजे लौटने पर जैसे ही चालक ने कार स्टार्ट की, पीछे से आई एक टाटा ईवी कार ने उनकी कार के साइड मिरर को टक्कर मार दी। गाड़ी में बैठे 6-7 लोगों में से तीन उतरकर उनके चालक से गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। जब ओम पुरी गोस्वामी बीच-बचाव करने उतरे, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उनके गाल, आंख, पंजा और कमर में चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। ओम गोस्वामी ने बताया कि हमलावरों में से एक पंकज विजय, निवासी सीपत जिसे वे पहचानते हैं, फ़िलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
