पचपेड़ी, दिनांक 30 जून 2025।
संत गुरु घासीदास कला, विज्ञान एवं शिक्षा महाविद्यालय, पचपेड़ी अपने गौरवशाली 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 01 जुलाई 2025 को एक भव्य समारोह का आयोजन कर रहा है। यह महाविद्यालय सतत् गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सांस्कृतिक समरसता एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु समर्पित रहा है।
स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिवार, समस्त विद्यार्थीगण, शिक्षकगण एवं नगरवासी मिलकर इस ऐतिहासिक दिवस को उत्साहपूर्वक मनाएंगे। कार्यक्रम में विविध शैक्षणिक, चौका आरती एवं प्रेरणादायक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करेंगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविन्द्र जायसी ने इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों एवं क्षेत्रवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस उत्सव को सफल बनाएं।
संत गुरु घासीदास महाविद्यालय का यह 23 वर्षों का यात्रा-पथ शिक्षा, अनुशासन, और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणादायक कहानी है, जो निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
