नर्सों पर ₹2000 की ‘मिठाई’ मांगने का आरोप, नवजात की तबीयत बिगड़ने का बहाना बनाकर निजी अस्पताल भेजने का मामला
बिलासपुर जिले के मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कमीशनखोरी और अनियमितताओं का मामला सामने आया है। केंद्र में पदस्थ नर्सों करिश्मा दयाल, प्रभा चौहान और एकता साहू पर सामान्य या ऑपरेशन वाले सभी डिलीवरी मामलों को कमीशन के चक्कर में निजी ‘शिशु भवन’ अस्पताल रेफर करने का आरोप लगा हैं। इतना ही नहीं नर्सों पर ये भी आरोप है कि उनके द्वारा मरीजों से मिठाई खाने के नाम पर ₹2000 की मांग की जाती है। इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।

मंगलवार को ग्राम चौहा निवासी मृगनयना राय को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में दाखिल कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि नर्सों ने बच्चे की तबीयत बिगड़ने का बहाना बनाकर उन्हें शिशु भवन रेफर कर दिया। इसके लिए शिशु भवन की एंबुलेंस बुलाकर उन्हें निजी अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, लोगों में स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति गहरा अविश्वास पैदा हो गया है।
वही इस मामले पर मस्तूरी बीएमओ अनिल कुमार ने बताया है इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी नर्स पर नोटिस जारी करते हुए कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है,
बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ प्रमोद तिवारी ने कहा कि दोषियों पर जांज व कड़ी कार्यवाही की बात कही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
