जिले के मस्तूरी क्षेत्र के किसान खाद, बीज और केसीसी ऋण के लिए भटक रहे है। सेवा सहकारी समितियों के अधिकारीयों व प्रबंधक की मनमानी से किसानों बंधु परेशान हैं,क्षेत्र के किसानों ने जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत को बताया कि अभी तक खेती किसानी के दिन होने के बाद उन्हें केसीसी ऋण, खाद बीज का वितरण नही किया गया है। सहकारी समिति के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के किसानों ने इसे लेकर गहरी चिंतित में हैं।जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने इस मामले में जब किसानों से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि सोसायटी से खाद नही मिलने पर मजबूरन उन्हें मार्केट से ओवर रेट में खाद खरीदना पड़ रहा है, जिससे दोहरी मार पड़ रही है। किसानों की समस्या की ओर सरकार को जल्द निर्णय लेकर व्यवस्था पर निगरानी रखने की आवश्यकता है। जिससे उनकी परेशानी दूर हो सके, वही दामोदर कांत ने यह भी कहा की किसानों की समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं हुआ तो वे क्षेत्र के किसानों के साथ आंन्दोलन व धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपेंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मस्तूरी मुख्यालय में निकली ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
UncategorizedAugust 13, 2026जनपद पंचायत मस्तूरी में प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल, ड्राइवर को मिली बाबू जैसी जिम्मेदारी
UncategorizedAugust 13, 2026भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में नई नियुक्तियां, मस्तूरी के शमशेर सिंह (उदय) बने जिला सहसंयोजक
UncategorizedAugust 13, 2026जीवनदीप समिति की का संयुक्त सधारण सभा का बैठक हुआ सम्पन्न। स्वास्थ्य संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
