मस्तूरी । जनपद क्षेत्र के नगर पंचायत मल्हार स्थित एमडीएम पब्लिक स्कूल व टाइम्स एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस रहे। जो इस वार्षिक उत्सव में सरस्वती मां के व महापुरुषों के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल के डायरेक्टर भागबली घृतलहरे की सोच बहुत सुंदर है जो कि डिडनेश्वरी मॉडल स्कूल एवं टाईम्स एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल संचालित कर रहे है, और आसपास की गांव एवं अपने क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों की अच्छी शिक्षा देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अपने बच्चों को अच्छे से अच्छे शिक्षा दे ,

लड़की एवं लड़के में भेद भाव नहीं करना चाहिए, बच्चे जिस क्षेत्र में रुचि रखता हो उसको उसी क्षेत्र में शिक्षा देना चाहिए, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चे का रुचि डॉक्टर बनने में है, और माता पिता उसको इंजीनियर बनाना चाहता है, ऐसे में बच्चे कुछ भी नहीं बन पाएगा और उसका जीवन अंधकार में पड़ सकता है। आज कल बच्चे को हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी भाषा सिखाया जाता है, जबकि हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी है, उन्होंने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर देश के संविधान लिखा हैं और संविधान में यह लिखा है कि भारत की मातृभाषा हिंदी है लेकिन माध्यम इंग्लिश को रखा गया है, जिसको 10 साल में समाप्त कर पूरे देश में हिंदी लागू करने की बात लिखा गया। लेकिन आज भारत देश स्वतंत्र हुए 77 से 78 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं मगर आज हिंदी कहां है और इंग्लिश कहां है, आज देश में हिंदी को बचाने के लिए राष्ट्रपति को समिति बनाना पड़ा कि अगर ऑफिस में भी हिंदी में काम नहीं होगा तो हिंदी धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा।
इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने कला के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया साथ ही विद्यालय के डायरेक्टर भागबली ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों व मंचस्व अतिथियो को मां डिंडेश्वरी के फोटो व स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित किया।साथ ही क्षेत्र के सामाजिक प्रमुख को कभी सम्मान किया गया ,

इस अवसर पर छ.ग.राज्य योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा,पूर्व विधायक नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व जिपंस राजेश्वर भार्गव, भाजयुमो जयरामनगर मंडल अध्यक्ष भास्कर पटेल,युवा कांग्रेस मस्तूरी उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन,जनपद सदस्य ज्वाला सिंह बंजारे,जनपद सदस्य राकेश शर्मा,पचपेड़ी मिनी माता गुरुद्वारा समिति प्रबंधक चंद्रप्रकाश कुर्रे,भाजपा नेता धरम भार्गव,पूर्व लोहरसी मंडल अध्यक्ष हर नारायण तिवारी,रामनारायण भारद्वाज,पचपेड़ी परिक्षेत्र के यादव समाज के अध्यक्ष मन्नू यादव, भाजपा नेता विज्ञान कांत,ज्योतिष कश्यप,सुरेंद्र रात्रे,मनोज रात्रे, स्कूल प्राचार्य वसुंधरा जायसवाल,प्राचार्य शुभम शर्मा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार प्रगट स्कूल प्राचार्य वसुंधरा जायसवाल, ने किया एवं मंच संचालन राहुल भारद्वाज ने किया।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
