मस्तुरी। जनपद पंचायत क्षेत्र में सरपंच संघ को लेकर भारी हलचल मच गई है। हाल ही में बिलासपुर के एक होटल में आयोजित गोपनीय बैठक में सरपंच संघ के अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई, लेकिन इस प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र के कई निर्वाचित सरपंचों ने नाराजगी जाहिर की है।
‘बिना सूचना, बिना सहमति – आखिर ये अध्यक्ष कैसे बना?’
सैकड़ों सरपंचों ने अपनी प्रतिक्रिया में यह सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उक्त बैठक में उन्हें बुलाया ही नहीं गया और न ही किसी तरह की जानकारी साझा की गई। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को ‘पूर्व-निर्धारित’, ‘एकतरफा’ और ‘लोकतंत्र के विरुद्ध’ बताया।
कांग्रेस नेता के निवास से बनी रणनीति, होटल में हुआ निष्पादन?
सूत्रों की मानें तो इस योजना की रूपरेखा मस्तुरी क्षेत्र के कांग्रेस नेता के निवास पर तैयार की गई थी, जिसे चंद सरपंचों की उपस्थिति में एक होटल में अंजाम दिया गया। लेकिन सोशल मीडिया पर खबरें वायरल होते ही भारी विरोध शुरू हो गया। जनप्रतिनिधियों ने इसे एक गुप्त राजनीतिक साजिश करार दिया है।
विरोध में उतरे सरपंच, सौंपा गया ज्ञापन
इस असंतोष को लेकर सरपंचों ने एकजुट होकर जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सरपंच संघ के गठन की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और यदि अनियमितता पाई जाए तो नई प्रक्रिया से संघ का पुनर्गठन कराया जाए।संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने वाला है, यह मुद्दा न सिर्फ स्थानीय पंचायत व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर रहा है कि क्या लोकतंत्र का सबसे पहला दरवाज़ा – ग्राम पंचायत – अब भी निष्पक्ष और पारदर्शी बना हुआ है?

13 अप्रैल को सभी ग्राम पंचायत के सरपंचों का पचपेड़ी रेस्ट हाउस में होगा बैठक

मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को पचपेड़ी के रेस्ट हाउस में सभी ग्राम पंचायत के सरपंचों का बैठक आहूत किया गया है जिसमें सर्वसम्मति और शांतिपूर्ण तरीके से नए सरपंच संघ अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी की नियुक्ति की रणनीति बनाई जाएगी।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी थाना क्षेत्र से दलाल करा रहे हैं मजदूरों का धड़ल्ले से पलायन, जिम्मेदार विभागों की निगरानी पर उठे सवाल
UncategorizedOctober 19, 2026दर्रीघाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भोलाराम साहू के नेतृत्व में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम
UncategorizedOctober 17, 2026पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जयरामनगर खैर में जगराता कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
UncategorizedOctober 16, 2026मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव
